19 Apr 2024, 15:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिकों को कमरे में बंद करके ली तलाशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 2:04PM | Updated Date: May 5 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान में अपने दो राजनयिकों के उत्पीड़न की घटना को लेकर इस्लामाबाद के समक्ष विरोध दर्ज कराया है और इन घटनाओं की तत्काल जांच कराये जाने की मांग की है। दरअसल पिछले महीने पाकिस्तान में भारत के दो राजनयिकों को पाकिस्तान के इंटेलिजेंस कर्मियों द्वारा परेशान किया गया था। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भारतीय राजनयिकों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने जबरन हिरासत में लेकर लाहौर के पास सच्चा सौदा गुरुद्वारा के एक कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भारतीय अधिकारी सच्चा सौदा गुरुद्वारा में सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा के मद्देनजर की गई तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। भारत ने इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। साथ ही पाकिस्तान को इस घटना के बारे में अवगत कराते हुए उचित कार्यवाई की मांग की है।
 
खबरों की मानें तो दोनों भारतीय राजनयिकों को करीब 20 मिनट तक कमरे में बंद रखा गया। उनकी तलाशी ली गई. इतना ही नहीं उन्हें छोड़ते समय धमकाया भी गया और दोबारा कभी नहीं आने की चेतावनी दी गई। यह पूरी घटना 17 अप्रैल की है। इसके बाद 25 अप्रैल को भारत ने घटना के विरोध में पाकिस्तान को एक नोटिस जारी किया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »