19 Apr 2024, 12:41:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विवादित बयान देने पर राउत बोले - येचुरी के नाम से हटाएं 'सीताराम'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 1:57PM | Updated Date: May 5 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को वामपंथी नेता सीताराम येचुरी से उनके नाम से सीताराम हटाने की सलाह दी है। माकपा महासचिव ने कहा था कि महाभारत और रामायण जैसे हिन्दू महाकाव्य हिंसा से भरे हुए हैं।
 
राउत ने येचुरी से पूछा कि क्या वह जम्मू कश्मीर में पाक समर्थिक आतंकवाद के खिलाफ देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों की कार्रवाई को भी ‘‘हिंसा' कहेंगे। राउत ने कहा, ‘‘अगर सीताराम येचुरी रामायण और महाभारत को हिन्दू हिंसा कहते हैं तो उन्हे अपने नाम से सीताराम हटाना चाहिए।'
 
माकपा मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी' में लिखे लेख में येचुरी ने कहा था कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाने का भाजपा का फैसला हिन्दुत्व ‘‘सांप्रदायिक' वोट बैंक को एकजुट करने के उसके प्रयासों का ही विस्तार है।
वहीं योग गुरु रामदेव ने शनिवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के कथित तौर पर हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ने पर उनके खिलाफ हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। हरिद्वार के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि अपनी शिकायत में रामदेव ने आरोप लगाया है कि येचुरी ने हिंदुत्व को हिंसा से जोड़कर पूरे देश के हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »