19 Apr 2024, 15:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल ने बताया नाचने वाला, तो मनोज तिवारी ने दिया ये बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 3:25PM | Updated Date: May 4 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता दिल्ली के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर जमकर हमला बोला। अपने चुनावी प्रचार के लिए एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनोज तिवारी नाचता बहुत है। पांडे जी को नाचना नहीं आता है, काम करना आता है। यहां पांडे जी से उनका इशारा आम आदमी पार्टी के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के लोकसभा उम्मीदवार दिलीप पांडे से था।
 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांडे को नाचना नहीं आता है, उन्हें काम करना आता है, इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना। बता दें कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से आप पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडे हैं तो वहीं इसी क्षेत्र से मनोज तिवारी बीजेपी के लोकसभा कैंडिडेट हैं। 
 
केजरीवाल के इस बयान पर अब मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे गाली देकर उन्होंने मेरा नहीं बल्कि पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है। अब यही जनता उन्हें इसका जवाब दिखाएगी। 
 
बता दें कि दिल्ली में छठे चरण में कुल सातों सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ये मतदान 12 मई को चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में होने हैं। इसके लिए चुनावी उम्मीदवारों का लगातार जनता के बीच चुनाव प्रचार जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »