28 Mar 2024, 15:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रतापगढ़ में बोले मोदी- सपा-कांग्रेस ने मायावती को सपना दिखा खेला खेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 2:05PM | Updated Date: May 4 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित किया । पीएम मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने जो-जो झूठ गढ़े थे वो सारे हवा हो चुके हैं। इसलिए अब गाहे-बगाहे ये अपनी सच्चाई खुद स्वीकारने लगे हैं। अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है।
 
पीएम मोदी ने कहा, 'कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि मोदी के प्रभाव और औरा से डरते हैं। अब वो खुलकर कहने लगे हैं कि वो मोदी से तब तक नहीं जीत सकते जब तक मोदी की मेहनत, ईमानदारी और भारत भक्ति पर दाग नहीं लगा सकते। उत्तरप्रदेश के साथियों अब आपको समझ आ रहा होगा कि पिछले तीन सालों से जो झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। रोज मोदी पर कीचड़ उछाला जाता है उसका मकसद क्या है। यह उन्होंने खुद इंटरव्यू में स्वीकार कर लिया। उन्होंने एक झूठ का पुलिंदा बना दिया और राफेल नाम दिया। उन्होंने अपने सारे दरबारियों, पूरे इकोसिस्टम को इसी काम में लगाया है। कल ही नामदार ने फिर स्वीकार किया है कि मोदी के खिलाफ पूरे अभियान का लक्ष्य सिर्फ एक ही है। और वो है मोदी की छवि खराब करना।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'नामदार सुन लो यह मोदी सोने की चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ। यह मोदी राजपरिवार में पैदा नहीं हुआ। यह मोदी भारत मां की धूल फांक कर बड़ा हुआ है। यह मोदी पांच दशक तक बिना रुके, बिना थके एक निष्ठ, एक लक्ष्य सिर पर सिर्फ भारत माता के लिए जिया और तपा है। पांच मिनट के इंटरव्यू से पांच दशक की मोदी की तपस्या को तुम धूल में नहीं मिला सकते। आपके पिताजी को आपके रागदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर-1 के जैसे उनका जीवन समाप्त हो गया। यह देश गलतियां माफ करता है। लेकिन धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।'
 
मोदी ने कहा कि सपा ने बहनजी को धोखे में रखा और गठबंधन कर बसपा प्रमुख मायावती का फायदा उठा लिया। यह बात उन्हें भी समझ नहीं आ रही। यह वंशवादी लोग ऐसे हैं जिनका झूठ कभी न कभी सामने आ ही जाता है। इसके लिए सबूत खोजने की जरूरत नहीं पड़ती। जो पार्टी पहले चरण के मतदान से खुद को प्रधानमंत्री पद की दावेदार बता रही है, वो मानने लगी है कि हम यूपी में सिर्फ वोट काटने के लिए लड़ रहे हैं। हम वोटकटुआ हैं। कांग्रेस का कितना पतन हो चुका है यह इसका जीता जागता सबूत है। वोट काटना, देश तोड़ना, कैबिनेट का अध्यादेश फाड़ना यही कांग्रेस है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को मजबूत भारत के लिए, मजबूत सरकार के अपने संकल्प पर अडिग रहना है। मजबूर और अवसरवाद की इस महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है। महामिलावट के इस पंजे के 5 भयानक खतरे हैं। पहला खतरा-भ्रष्टाचार, दूसरा खतरा- अस्थिरता, तीसरा खतरा- जातिवाद, चौथा खतरा- वंशवाद, पांचवा खतरा- कुशासन।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »