28 Mar 2024, 21:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओडिशा में फानी ने ली 8 लोगों की जान, अब बंगाल से टकराया जानलेवा तूफान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 10:05AM | Updated Date: May 4 2019 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान फानी के कहर से ओडिशा में 8 लोगों की मौत हो गई है। यह तुफान अब बड़ी तेजी से अपना विकराल रूप धारण करता जा रहा है। अब इसकी पहुंच पश्चिम बंगाल तक हो गई है। बता दें कि ओडिशा में तबाही मचाने के बाद फानी तूफान ने अब तेज रफ्तार से पश्चिम बंगाल में दस्तक दी है।
 
ओडिशा के तट पर दस्तक देने वाले फानी ने अपने तांडव से अबतक 8 लोगों की जान ले ली है। तटीय इलाकों में जमकर फानी के तबाही में ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए हैं।
 
इसमें कई इमारतें ढह गईं और चारों तरफ पानी भर गया. इसके अलावा 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब इस जानलेवा तूफान ने पश्चिम बंगाल में दस्तक दी है।
 
मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए बताया था कि फानी शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल तक पहुंच जाएगा। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, ईस्ट मिदनापुर, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना व दिगा जैसे इलाकों में देर रात भारी बारिश हुई है। हालांकि अभी तक बंगाल से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।
 
वहीं लोकसभा चुनावों और फानी के तांड़व के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुनावी रैलियों को भी रद्द कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता एयरपोर्ट की सर्विस कुछ वक्त के लिए बंद रखी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »