19 Apr 2024, 23:23:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांपों के प्रति क्रूरता को लेकर प्रियंका की गिरफ्तारी की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:08AM | Updated Date: May 4 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की एक सदस्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर सांप के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। एडब्ल्यूबीआई की सदस्य तथा जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाले मेनका गांधी के संगठन पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) की ट्रस्टी गौरी मौलेखी ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्य वन्य पशु संरक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि श्रीमती वाड्रा ने लुप्तप्राय प्रजाति के सांप के प्रति क्रूरता को प्रोत्साहित किया है इसलिए उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो वीडियो सामने आया है उसमें श्रीमती वाड्रा एक हाथ में सांप उठाए हुए हैं और दूसरे में वह पिटारे में रखे दूसरे सांप को थपथपा रही हैं। वीडियो में श्रीमती वाड्रा वहां मौजूद लोगों को बता रही हैं कि यह सांप नुकसान नहीं पहुंचाएगा इसलिए डरने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सांप अत्यधिक जहरीला है और उसके विष को निकाला गया है इस तरह से इस वीडियो में  श्रीमती वाड्रा सांपों का जहर निकालने के अवैध काम को भी बढ़ावा दे रही हैं। उनका कहना था कि यह पशु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध है। उन्होंने कहा कि श्रीमती वाड्रा जान-बूझकर लोगों को सांप को छूने के लिए उत्साहित कर उसके शिकार को बढ़ावा देने के लिए उकसा रही है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »