23 Apr 2024, 23:08:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फेनी तूफान के तांडव से सहमा ओडिशा, पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 10:04AM | Updated Date: May 3 2019 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेनी ने ओडिशा के पुरी समेत अन्य तटीय इलाकों में दस्तक दे चुका है। तूफान के आने के पहले का असर भी ओडिशा और बंगाल में दिखाई दे रहा है। हवा की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। आईएमडी के मुताबिक तूफान से विशाखापत्तनम से महज 150 किमी दूर है। तूफान की गति 150 किलोमीटर से अधिक की है।
 
तूफान की वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई जिले प्रभावित हो सकते हैं। चक्रवात फोनी के कारण ओडिशा में अगले दो दिन रेल और विमान सेवाओं के पूरी तरह से बाधित रहने की आशंका है। करीब दो दशकों में पूर्वी तट पर सबसे गंभीर इस चक्रवाती तूफान के आज दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंचने की आशंका है। कोलकाता-चेन्नई मार्ग पर 220 से अधिक ट्रेनें शनिवार तक रद्द कर दी गई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »