29 Mar 2024, 15:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुर्के से पहले घूंघट पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए : जावेद अख्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 3:43PM | Updated Date: May 2 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। गीतकार और अनेक पुरस्कारों से नवाजे जा चुके जावेद अख्तर ने आज कहा कि देश में यदि बुर्के पर प्रतिबंध लगने की बात हो रही है, तो पहले घूंघट पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बॉलीवुड फिल्मों में अनेक प्रसिद्ध गीत लिख चुके जावेद अख्तर ने यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि राजस्थान में भी लंबे घूंघट पहनने की प्रथा है। इस तरह के घूंघट पहनने की प्रथा पर पहले प्रतिबंध लगना चाहिए। दरअसल पड़ोसी देश श्रीलंका में आतंकवादी हमले के बाद बुर्के पर प्रतिबंध लगने की खबरे सामने आई हैं।
 
इसके बाद देश में कुछेक संगठनों ने बुर्के पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग उठायी है। इसी संबंध में अख्तर से सवाल पूछा गया था। अख्तर ने कहा कि बुर्के पर प्रतिबंध के पहले राजस्थान में चुनाव के दौरान घूंघट पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने परोक्ष रूप से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि देश में आज एक ट्रेंड चल रहा है।
 
यदि कोई व्यक्ति विचारधारा विशेष को नहीं मानता है, तो उसे राष्ट्रद्रोही बताने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने स्वयं को कांग्रेस से भी अलग बताया और कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं और यह देश की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि यह देश विविधताओं वाला है और यहां पर एकता बनी रहनी चाहिए। देश का अस्तित्व सदैव रहेगा। नेता आते जाते रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »