28 Mar 2024, 19:14:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गढ़चिरौली नक्सली हमले पर PM ने जताया दुख- जवानों की कुर्बानी..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 3:21PM | Updated Date: May 1 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्‍सली हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि सभी बहादुर जवानों को सलाम। आपकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ऐसी हिंसा के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
पीएम के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलियों द्वारा कायरतापूर्ण हमले में हमारे गढ़चिरौली C60 के 16 जवान शहीद होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शहीद परिवारों के साथ हैं। मैं गढ़चिरौली के डीजीपी और एसपी के संपर्क में हूं।
 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि गढ़चिरौली में महाराष्ट्र पुलिस कर्मियों पर ह’मला कायरता का काम है। हमें अपने पुलिस कर्मियों की वीरता पर बेहद गर्व है। राष्ट्र की सेवा करते हुए उनका सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरे गहरी संवेदना है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए इस ह’मले में 16 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर इस कायराना हमले को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »