29 Mar 2024, 08:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सनी देओल पर 50 करोड़ का कर्जा, नामांकन में हुए कई और खुलासे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 3:11PM | Updated Date: May 1 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल गुरदासपुर से बीजेपी के उम्मीदवार है और राजनीति में अपने कदम रख चुके हैं। साथ ही सोमवार को सनी देओल ने अपना नामांकन भी भरा है।  सनी देओल भाजपा की टिकट से पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन भरते वक्त उम्मीदवार की पूरी संपत्ति और उसके असली नाम के बारे में भी पता चल जाता है और सनी देओल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सनी देओल का नामांकन के दौरान असली नाम और संपत्ति सहित उनपर कुछ कर्जा भी है ये भी पता चल गया। 
 
चुनाव आयोग के अनुसार,सनी देओल द्वारा भरे गए नामांकन के अनुसार उनके पास कुल 87.18 करोड़ रुपए की संपत्ती हैं। उनका असली नाम सनी देओल नहीं बल्कि अजय सिंह देओल है। नामांकन के अनुसार उनपर करीब 51.79 करोड़ रुपए का कर्जा है। उनकी कुल चल और अचल संपत्ति 60.46 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपए है। 
 
सनी देओल की कुल आय साल 2017-18 में 63.82 लाख रुपए, साल 2016-17 में 96.29 लाख रुपए और साल 2015-16 में 2.25 करोड़ रुपए थे। नामांकन की मानें तो सनी देओल के पास 26 लाख रुपए है और उनकी पत्नी के पास 16 लाख रुपए नकद है। चल संपत्ति में एक्टर सनी ने 9.36 लाख रुपये और 1.43 करोड़ रुपए की जानकारी दी है। इसके अलावा सनी देओल ने अपने वाहनों और पत्नी के पास मौजूद सोने के गहने की भी जानकारी दी है और उनकी पत्नी के पास 1.56 करोड़ रुपए के सोने के गहने हैं। गौरतलब है कि नामांकन भरने के दौरान सनी देओल के साथ भाई और एक्टर बॉबी देओल भी थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »