29 Mar 2024, 14:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लड़कियों को छोटे कपड़ों में देख भड़की महिला, बोली- इनके साथ रेप करो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 2:27PM | Updated Date: May 1 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर मंगलवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी महिलाएं शेयर कर रही हैं। इस वीडियों में दिखाया जा रहा है कि एक अधेड़ उम्र की महिला लड़कियों के छोटे कपड़ों को पहने देखकर भड़क गई। महिला ने लड़कियों के छोटे कपड़े देखकर अभद्र टिप्पणी की। इस टिप्पणी के बाद से लड़कियों को बहुत गुस्सा आ गया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लड़कियों ने उस महिला से माफी मांगने के लिए कहा। 
वायरल हुए इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करने वाली लड़की का नाम है शिवानी गुप्ता। उसने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा - आज (30 अप्रैल) मुझे और मेरे दोस्तों को छोटे कपड़े पहनने पर रेस्टोरेंट में एक महिला ने काफी प्रताड़ित किया।  वीडियो में दिख रही इस अधेड़ उम्र की महिला ने रेस्टोरेंट में सात आदमियों से हमारे साथ दुष्कर्म करने को कहा। क्योंकि उसे ऐसा महसूस हुआ कि छोटे कपड़े पहनने के कारण हम इसके लायक हैं। हमारा उद्देश्य कोई हंगामा करना नहीं था, लेकिन हमने अपने साथियों के साथ मिलकर उस महिला को पास में एक शॉपिंग सेंटर में पकड़ लिया। हमने उसे माफी मांगने का मौका दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस औरत को माफी मांगने को लिए काफी मजबूर किया गया। 
बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में ज्यादा हंगामा ना हो इसलिए लड़कियां अधेड़ महिला को रेस्टोरेंट के पास के एक शॉपिंग मॉल में ले गई। शॉपिंग मॉल ले जाने के बाद महिला को माफी मांगने को कहा, लेकिन महिला माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हुई। जानकारी अनुसार, वीडियों में दिख रही तीनों लड़कियां गुरुग्राम की रहने वाली हैं। वीडियों के वायरल हो जाने के बाद से इन लड़कियों के हिम्मत की ताऱीफ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी महिला ने अपना फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »