20 Apr 2024, 14:23:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज पीएम अयोध्या में रैली को करेंगे संबोधित, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 10:21AM | Updated Date: May 1 2019 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकतंत्र के उत्सव का चार चरण संपन्न हो चुका है। इन चरणों में आधे से अधिक सीटों के लिये उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। बाकी के तीन चरणों के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोश खरोश के साथ मैदान में हैं। बंगाल में चुनावी हिंसा के मद्देनजर पांचवे चरण में चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्र शत प्रतिशत केंद्रीय सुरक्षा बलों के घेरे में रहेंगे। 

अयोध्या के रामपुर माया बाजार में पीएम मोदी रैली को संबोधित करेंगे।लेकिन बताया जा रहा है कि वो हनुमान गढ़ी या अस्थायी राम मंदिर नहीं जाएंगे। राम मंदिर या हनुमान गढ़ी न जाने के पीछे क्या वजह है इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, हालांकि ये कहा जा रहा है कि मामला अदालत में लिहाजा वो नहीं जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। बाकी तीन चरणों के चुनाव 6 मई, 12 मई और 19 मई को संपन्न होंगे। 23 मई को मतगणना के बाद ये साफ हो जाएगा कि दिल्ली का अगला निजाम कौन होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »