25 Apr 2024, 19:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा भाजपा में शामिल हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 12:47AM | Updated Date: May 1 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे और पार्टी के वरिष्ठ नेता भीष्म शर्मा मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे शर्मा पिछले 41 साल से पार्टी से जुड़े हुए थे । उन्होंने भाजपा के दिल्ली प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर श्री शर्मा को भाजपा का प्रतीक पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस का विधायक रहने के अलावा शर्मा दिल्ली कांग्रेस में महासचिव, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष, बाबरपुर जिला के पार्टी अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2007 में उन्हें दिल्ली विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक से भी नवाजा गया था।
 
इस मौके पर जाजू ने कहा दिल्ली के मतदाताओं के भाजपा के प्रति बढ़ते स्रेह और समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी राजधानी की सभी सातों संसदीय सीटों पर एक बार फिर विजय प्राप्त करेगी। तिवारी ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर आने के लिए संघर्ष कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संभावित पराजय को देखते हुए हताश हैं और इसलिए भाजपा के प्रति असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। शर्मा ने इस अवसर पर कहा  कि वह 41 वर्ष तक कांग्रेस से जुड़े रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को आगे ले जाने की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मरते दम तक भाजपा में रहूंगा। मोदी सरकार ने जब पाकिस्तान पर सर्जिकल और हवाई कार्रवाई की और भारत की क्षमता को विश्व के समक्ष रखा तो कांग्रेस पार्टी ने साक्ष्य मांगने शुरू कर दिए। कांग्रेस के इस व्यवहार से मुझे बहुत धक्का लगा।’’  पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित उनके विधानसभा क्षेत्र के भी सांसद रहे लेकिन उन्होंने इलाके के विकास के लिए कुछ नहीं किया लेकिन जब श्री तिवारी सांसद बने तो विकास के कार्य किए जा रहे हैं और पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »