20 Apr 2024, 01:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पटना जा रहे राहुल गांधी की विमान हुआ खराब - वापिस लौटे दिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 1:50PM | Updated Date: Apr 26 2019 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वे बिहार के समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन विमान में खराबी होने की वजह से वापिस दिल्ली आना पड़ा है। समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (उड़ीसा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) में आज की जनसभा देर से होगी। असुविधा के लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने विमान के कॉकपिट का एक वीडियो भी साझा किया। 
 
आपको बताते जाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के समस्तीपुर, बालासोर और महाराष्ट्र के अहमदनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज समस्तीपुर जाएंगे। वहां सुबह जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे़ । इनके आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »