29 Mar 2024, 03:59:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने की राष्ट्रपति मैत्रीपाला से बात, कहा - भारत श्रीलंका के साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 6:14PM | Updated Date: Apr 21 2019 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ईस्टर के मौके पर एक के बाद हुए छह धमाकों समेत कुल आठ बम धमाकों ने श्रीलंका को तो हिलाकर रख ही दिया, इस घटना से पूरा विश्व स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बात की और संवेदना जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भारत श्रीलंका के साथ है। बता दें कि इन बम धमाको में 161 लोगों की मौत हो गई औऱ 300 से ज्यादा लोग घायल हैं।  
 
धार्मिक उत्सव के दौरान धार्मिक स्थलों पर हुए इन सीरियल ब्लास्ट्स की प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी निंदा की। धमाकों को पूर्व नियोजित और बर्बरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए उन्होंने कहा कि ये हमले हमारे क्षेत्र और पूरी दुनिया में मानवता के सामने आतंकवाद द्वारा दी गई गंभीर चुनौती की स्मृति हैं। प्रधानमंत्री ने श्रीलंका को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने घायलों की स्थिति जल्द बेहतर होने की कामना की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »