18 Apr 2024, 17:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ND तिवारी के बेटे रोहित की हत्या गला, नाक और मुंह दबाकर की गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 11:17AM | Updated Date: Apr 20 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एन.डी. तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (40) की मौत के मामले में शुक्रवार को नया ट्विस्ट आ गया। जिसे अबतक सामान्य मौत बताया जा रहा था उसमें पुलिस अब हत्या बता रही है। इस वजह से अब रोहित शेखर तिवारी के परिवारवालों से पूछताछ शुरू हो गई है। इस सिलसिले में शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी से पूछताछ की है। 

इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने बताया था कि रोहित को हार्ट अटैक नहीं हुआ था, बल्कि उनकी गला, मुंह और नाक दबाकर हत्या की गई। माना जा रहा है कि हत्या से पहले उन्हें शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेसुध होने पर उनकी हत्या की गई। गुरुवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रोहित की गर्दन पर पांच उंगलियों के निशान मिले हैं। नाक और मुंह को भी भींचा गया। शायद इसलिए कि गला दबाते वक्त उनकी आवाज ना निकले और हत्या सुनिश्चित हो सके। 

हत्या का शक होने के बाद पुलिस ने घर के 5 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी थी। एक में सोमवार रात नशे में सीढ़ी चढ़ते रोहित के पैर दिखे, साथ में शराब लेकर जाता नौकर भी है। समझा जा रहा है कि हत्या करने वाला घर के अंदर का ही कोई है। कई करीबियों समेत नौकर भी शक के घेरे में हैं।
 
क्राइम ब्रांच ने केस से जुड़े तमाम लोगों से बोल दिया है कि जांच से संतुष्ट होने तक कोई भी बिना इजाजत दिल्ली छोड़कर नहीं जाएगा। मंगलवार शाम 4 बजे डिफेंस कॉलोनी स्थित सी-329 स्थित अपनी कोठी में रोहित संदिग्ध हालत में लेटे मिले थे। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें पहले से मरा बताया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »