20 Apr 2024, 21:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज 26 साल बाद एक साथ चुनावी मंच पर नजर आएंगे मायावती-मुलायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 10:05AM | Updated Date: Apr 19 2019 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन की चौथी रैली शुक्रवार को मैनपुरी में होगी। इस दौरान बसपा अध्यक्ष मायावती भी अपने दशकों पुराने प्रतिद्वंद्वी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिये वोट मांगेंगी। 
 
मैनपुरी की क्रिश्चियन फील्ड में होने वाली इस रैली में मायावती और मुलायम के मंच साझा करने की सम्भावना है। इसके जरिये महागठबंधन प्रतिद्वंद्वियों को यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि सभी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हैं। सपा के जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा  ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मायावती और चौधरी अजित सिंह रैली को सम्बोधित करेंगे।
 
इस मौके पर  मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। ऐसा 26 साल बाद होगा जब मायावती और मुलायम एक साथ चुनावी मंच साझा करेंगे। रैली की तैयारियों में जुटे मैनपुरी सदर से सपा विधायक राज कुमार उर्फ राजू यादव ने बताया कि मुलायम ने इस रैली में हिस्सा लेने की पुष्टि की है। वर्मा ने बताया कि रैली स्थल पर 40 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी की गयी है।
 
इस बीच, बसपा जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने बताया कि मायावती शुक्रवार को सैफई के रास्ते मैनपुरी पहुंचेंगी। मालूम हो कि वर्ष 1993 में गठबंधन कर सरकार बनाने वाली सपा और बसपा के बीच पांच जून 1995 को लखनऊ में हुए गेस्ट हाउस काण्ड के बाद जबर्दस्त खाई पैदा हो गयी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »