28 Mar 2024, 20:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता GVL नरसिम्हा राव पर फेंका जूता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 2:33PM | Updated Date: Apr 18 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को जूता फेंका गया। वे उस समय बीजेपी मुख्यालय में साध्वी प्रज्ञा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। घटना के बाद बीजेपी सांसद ने पूरा संयम दिखाया और वह अपने स्थान पर बैठे रहे। आरोपी शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। उसके बाद वहां मौजूद लोग उस शख्स को पकड़कर बाहर ले गए। जूता फेंकने वाले का नाम डॉ शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। वहां से एक विजिटिंग कार्ड मिला है। विजिटिंग कार्ड के अनुसार, जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल भार्गव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 
जूता फेंके जाने की घटना के बाद भी बीजेपी प्रवक्ता राव संयत नजर आए और उन्होंने कोई बहुत आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखी। इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, 'जिस भी शख्स ने यह किया और अगर किसी के कहने पर किया है तो यह बेहद दुखद है। यह अमर्यादित आचरण है और लोकतंत्र में इसके लिए कई जगह नहीं है।' 
 
आरोपी शख्स को तुरंत ही पकड़कर सभा कक्ष से बाहर लेकर जाया गया। अभी तक आरोपी शख्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है कि उसने क्यों ऐसा किया। घटना बीजेपी हेडक्वॉर्टर में हुई है, जहां सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम रहते हैं। इससे पहले पी चिदंबरम और अरविंद केजरीवाल पर भी जूता फेंकने और स्याही फेंकने की घटना हो चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »