29 Mar 2024, 14:30:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर देखे गए संदिग्ध आतंकी, हाई अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 12:42PM | Updated Date: Apr 16 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आतंकी अब धार्मिक स्थलों पर हमला करने की फिराक में है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में स्थित माता वैष्णो देवी की यात्रा के रास्ते में सांझी छत्त के पास जंगलों में संदिग्ध आतंकियों को देखा गया है। जिसके बाद वहां हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।
  
जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि सांझी छत्त के आसपास दो से तीन संदिग्धों को देखा गया है। हालांकि, इसमें संदिग्धों की मौजूदगी कहां है, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सांझी छत्त के आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया। बड़ी संख्या में अधिकारी हेलिकाप्टर से सांझी छत्त पहुंचे। कुछ देर के लिए यात्रा भी रोकी गई है। 
 
बताया जाता है कि भैरो घाटी और यात्रा के प्राचीन मार्ग को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि नए मार्ग से यात्रियों को जाने की छूट दी जा रही है। सांझी छत्त पर पुलिस, सीआरपीएफ व सेना के कई बड़े अधिकारी पहुंच चुके हैं और मामले का जायजा लिया जा रहा है। इस बारे में फिलहाल पुलिस प्रशासन तथा श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »