नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस बार सामान्य रहने की उम्मीद व्यक्त की है। हालांकि मौसम विभाग ने अलनीनो की आशंका जताई है, लेकिन इसका प्रभाव न के बराबर रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून देशभर में करीब 96 फीसदी रहेगा। इस पूवार्नुमान में पांच फीसदी का मार्जिन ऑफ ऐरर हो सकता है। खेती के लिए और देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह मानसून जरूरी होता है, क्योंकि जून से लेकर के सितंबर के बीच देश में 70 फीसदी बारिश होती है। अगर देश में 96 से लेकर के 104 फीसदी बारिश होती है तो फिर उसे सामान्य मानसून माना जाता है। वहीं 90 से 96 फीसदी के बीच हुई बारिश सामान्य से नीचे माना जाता है। 90 फीसदी से कम बारिश को कमजोर मानसून माना जाता है। सूखे के आसार नहीं के बराबर है।