20 Apr 2024, 18:30:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किश्तवाड़ में कर्फ्यू में ढील, मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 10:42PM | Updated Date: Apr 15 2019 10:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कानून एवं  व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी  गयी और पिछले छह दिन से निलंबित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयी। आधिकारिक  सूत्रों ने बताया कि गत मंगलवार को किश्तवाड़ में वरिष्ठ आरएसएस नेता  चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षा प्रहरी की हत्या के बाद शहर और आसपास के  इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। बाद में स्थिति तेजी से सामान्य होती  गयी। कर्फ्यू में दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक ढील दी गयी जबकि मोबाइल  इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा,‘‘ कर्फ्यू में ढील की अवधि में प्रमुख बाजारों में काफी भीड़  रही। हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं तथा कर्फ्यू की अवधि में और ढील  देने के लिए विचार कर रहे हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने में सेना  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस की सहायता कर रही है।’’ किश्तवाड़ ऊधमपुर-कठुआ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां दूसरे चरण में 18 अप्रैल को चुनाव होने जा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »