29 Mar 2024, 11:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनीति के बाद अब क्रिकेट मैदान में उतरीं उर्मिला मातोंडकर- थामा बल्‍ला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 1:22PM | Updated Date: Apr 15 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर इन दिनों प्रचार में व्यस्त हैं। एक्टिंग से नेता नगरी में कदम रखने वालीं उर्मिला का प्रचार करने का अलग अंदाज चर्चा में है। उर्मिला आज नॉर्थ मुंबई के कंदीवली इलाके में प्रचार के लिए पहुंची थीं। यहां सह्याद्री नगर के कुछ युवा ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहे थे।
 
उर्मिला ने भी बैट उठाया और इन्हीं युवाओं के साथ मैच खेलने लगीं। इससे पहले उर्मिला मांतोडकर ने बोरीवली इलाके में रिक्शा से प्रचार किया था।  इतना ही नहीं झुग्गी के बच्चों के साथ गाना गाया था। बोरीवली के नेशनल पार्क इलाक में मॉर्निंग वॉक करने पर भी उर्मिला चर्चा में रहीं। नॉर्थ मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »