29 Mar 2024, 11:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो देश को बर्बाद कर देंगे : एचडी देवेगौड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 10:48AM | Updated Date: Apr 14 2019 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जद-एस के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने आशंका जताई कि अगर नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो वह देश और इसके संविधान को बर्बाद कर देंगे। कांग्रेस और जद-एस नेताओं की संयुक्त जनसभा में देवेगौड़ा ने कहा, '282 सीटें जीतने के अहंकार में चूर नरेन्द्र मोदी देश को बर्बाद करने आए हैं।'

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश एक धर्म के लोगों का नहीं है, बल्कि उन सभी का है जो अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं, चाहे वह इस्लाम, ईसाई, जैन धर्म हो या हिंदू धर्म हो। देवेगौड़ा ने लोगों को मोदी के भाषण के 'खोखलेपन' को समझने के लिए कहा। 

 
उन्होंने कहा, 'मैं हाथ जोड़कर आपको बताना चाहता हूं कि मोदी की बातें खोखली हैं। कृपया इसे समझें। अगर गलती से मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी जिसमें बीआर आंबेडकर का लिखा संविधान बर्बाद हो जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मैं यह अपने अनुभव से कह रहा हूं। मैं कई उदाहरण दे सकता हूं कि देश में किस तरह व्यवस्था को तबाह किया जा रहा है।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »