24 Apr 2024, 00:44:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग: नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 1:21AM | Updated Date: Apr 14 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ईवीएम की शिकायत लेकर नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर गुरुवार को पहले चरण के दौरान कथित तौर पर भारी संख्या में खराब हुई ईवीएम के बारे में बात की। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू ने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया ना मिलने पर धरना देने की चेतावनी भी दी है। नायडू ने राज्य के करीब 150 पोलिंग स्टेशनों पर पुनर्मतदान की अपील की थी। उनका आरोप था कि इन पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी हुई। चुनाव आयोग पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए नायडू ने कहा, चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, लेकिन यह काम प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के इशारे पर कर रही है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग हमारा सहयोग नहीं कर रहा है। अपने साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री लेकर पहुंचे नायडू ने कहा, यह बेहद चिंताजनक है और देश के लिए आपदा की तरह है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »