25 Apr 2024, 18:40:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बैंकिंग सेक्टर,अर्थव्यवस्था में राजग की सरकार के बाद आया सुधार :मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 12:12AM | Updated Date: Apr 14 2019 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गिरती हुई आर्थिक स्थिति के कारण बैकिंग सेक्टर दवाब में थे लेकिन 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार आने के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।  मोदी ने शनिवार को यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन  की सरकार के समय पीएसयू सहित अन्य बैंकों को मुश्किल का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वर्ष 2007-14 तक बैंकिंग सेक्टर की हालात खराब थी जिसका कारण कमीशन सरकार थी लेकिन राजग की सरकार ने बैंकिंग सेक्टर को सुधारा। अगर फिर भी कांग्रेस पार्टी कुछ कहती है तो उसे बताना चाहिए कि 2014 से पहले भारत की आर्थिक हालत वेंटिलेटर पर क्यों थी।’’  उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विरोधियों से आगे है लेकिन विपक्षी पार्टियां आपस में मिलकर देश में अलग धुन बजा रही है लेकिन इस सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार किया है।
 
हमारी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की पूरी दुनिया ने सराहना की है। मोदी ने कहा, कांग्रेस की संस्कृति ने अर्थव्यवस्था को कमजोर किया और 2014 के बाद देश अच्छी प्रगति का गवाह रहा है। बैंकिग सेक्टर मेंगलुरु स्थित प्रमुख बैंक इस प्रगति के साक्षी रहे हैं लेकिन यह हालात 2014 से पहले पूरे उलट थे जिसे हमने देखा है। उन्होंने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री बने तभी से कमीशन का युग खत्म हो गया और अर्थव्यवस्था सही दिशा में आ गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा और किसानों को विशेष दर्जा दिया गया। इसके साथ ही राजग सरकार में किसानों के लिए कई योजनाएं भी शुरु की गई।  मोदी ने कहा कि अगर राजग सरकार सत्ता में वापसी करती है तो केंद्र सरकार मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाएगी ताकि मछुआरे किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा सकें। वे लोग सरकार की मात्सय सामपदाय योजना के तहत सीधे फंड प्राप्त कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »