28 Mar 2024, 20:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिनेत्री और कांग्रेसी नेता के साथ युवक ने की बदतमीजी, जड़ा थप्पड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 7:19PM | Updated Date: Apr 11 2019 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कांग्रेसी नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने बेंगलुरु में एक चुनावी कैंपने के दौरान एक युवा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने खुशबू के साथ बदतमीजी की थी। जानकारी के अनुसार रैली के बाद खुशबू, रिजवान और शांतिनगर विधायक के साथ अपनी कार की तरफ बढ़ रही थी।  इसी दौरान खुशबू के पीछे चल रहे एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी कर दी।
 
खुशबू को गुस्सा आ गया और उन्होंने पीछे मुड़कर उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में दिख रहा है कि थप्पड़ की घटना के बाद मामला बढ़ते हुए देख पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और उस व्यक्ति को भीड़ से अलग ले गई। वीडियो को सगय राजपी ने ट्विटर पर भी शेयर किया था। बाद में खुशबू ने भी इसे रीट्वीट किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »