20 Apr 2024, 17:29:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव 2019: 20 राज्‍यों की 91 सीट पर पहले चरण का मतदान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 9:52AM | Updated Date: Apr 11 2019 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा (पहले चरण) में लोकसभा के साथ ही विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहे हैं। इन राज्यों के मतदाता दोनों के लिए वोट कर रहे हैं। अब तक कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी या समस्या की खबर नहीं आई है।
 
10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों- आंध्र प्रदेश (25), तेलंगाना (17), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), उत्तराखंड (5), मिजोरम (1), नागालैंड (1), सिक्किम (1), लक्षद्वीप (1), और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1) की सभी सीटों पर मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ लोकसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है जिनमें सहारनपुर, कैराना, गाजियाबाद, बागपत और गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरनगर, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से चार- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से दो लोकसभा सीटों- कूचबिहार और अलीपुरद्वार के लिए मतदान हो रहा है। 
 
प्रथम चरण में महाराष्ट्र के 48 निर्वाचन क्षेत्रों में विदर्भ क्षेत्र की सात संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें नागपुर (आरएसएस का मुख्यालय) और इसके प्रमुख मोहन भागवत का गृहनगर चंद्रपुर पर सबकी निगाहें हैं। तेलंगाना में जिन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं उनमें निजामाबाद, नलगोंडा, खम्मम और हैदराबाद शामिल हैं। असम में पांच निर्वाचन क्षेत्रों में, ओडिशा में चार, जम्मू एवं कश्मीर (जम्मू और बारामूला) में दो और छत्तीसगढ़ (बस्तर), मणिपुर (बाहरी मणिपुर) और त्रिपुरा (त्रिपुरा पश्चिम) में एक-एक लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »