28 Mar 2024, 23:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेठी से आज नामांकन भरेंगे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ रोड शो भी करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2019 10:19AM | Updated Date: Apr 10 2019 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेठी सीट से लोकसभा के लिए नामांकन करेंगे। इसके साछ ही ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन करेंगे। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। 

राहुल के रोड़ शो में भारी भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस की जिला इकाई के प्रवक्ता अनिल सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि राहुल गांधी बुधवार को नामांकन करेंगे। इसके साथ ही कहा कि राहुल के नामांकन के दौरान उनकी मां यूपीए की चैयरमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। नामांकन के बाद राहुल गांधी मुंशीगंज से गौरीगंज के बीच 3 किलोमीटर तक रोड शो भी करेंगे।  
 
अमेठी सीट पर काफी लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा है। राहुल गांधी पिछले 15 साल से इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी के सामने भाजपा की ओर से स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है। लिहाजा दोनों ही दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा था।
 
गौरतलब है कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड से भी चुनावी मैदान में हैं। जिसके लिए वे पहले ही नामांकन कर चुके हैं। वायनाड सीट पर भी कांग्रेस का अच्छा दबदबा माना जाता है। वायनाड में नामांकन के दौरान भी प्रियंका गांधी राहुल के साथ मौजूद रहीं थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »