19 Apr 2024, 20:47:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 9:43PM | Updated Date: Apr 9 2019 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  तिब्बत स्थित कैलास मानसरोवर की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण मंगलवार से आरंभ हो गया जो 09 मई तक जारी रहेगा। यह यात्रा 08 जून से 08 सितंबर के बीच चलेगी। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रा के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी यात्रा पारंपरिक लिपुलेख दर्रे और मोटर वाले नाथू ला दर्रे वाले मार्गों से होकर जाएगी। इस वर्ष लिपुलेख दर्रे के पारंपरिक मार्ग से 60-60 यात्रियों के 18 जत्थे जायेंगे। यात्रा की लागत एक लाख 80 हजार रुपए प्रति यात्री होगी। यात्रा 24 दिन में पूरी होगी जिसमें तीन दिन दिल्ली में तैयारियों के लिए ठहरना शामिल है।
 
इस मार्ग पर नारायण आश्रम, पाताल भुवनेश्वरी एवं अन्य स्थान पड़ते हैं। यात्रियों को रास्ते में ओम् पर्वत के दर्शन होते हैं। नाथू ला दर्रे वाला मार्ग सिक्किम से होकर जाता है जिसमें यात्रियों को मोटरवाहन से जाने की सुविधा होती है। यह मार्ग बुजुर्ग यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक है। इससे होकर जाने वाले यात्रियों को ढाई लाख प्रति यात्री व्यय करना होगा। इस मार्ग से 21 दिन में यात्रा पूरी होगी। इस मार्ग से 50-50 यात्रियों के 10 जत्थे जाएंगे। आवेदकों में से यात्रियों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जायेगा। पहली बार जाने वालों, डॉक्टरों, विवाहित युगलों को प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदक विदेश मंत्रालय की कैलास मानसरोवर यात्रा संबंधी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »