19 Apr 2024, 15:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रायबरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया इनामी हिस्ट्रीशीटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 1:33AM | Updated Date: Apr 8 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र से रविवार को 15 हजार रुपये के एक इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। महौरि का पुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर करन राजपूत  काफी समय से फरार चल रहा था। सूचना मिली कि वह अपने घर आया है और गोराबाजार के पावर हाउस के पास से किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश के पास एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 15000 का इनाम घोषित था। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »