20 Apr 2024, 02:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला- नागरिकों से हो रहा भेदभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 5:07PM | Updated Date: Apr 6 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। अब तक चुनाव प्रचार से दूर रहीं सोनिया गांधी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में मोदी सरकार पर संस्थाओं को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो संविधान की मूल भावना को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय देशभक्ति की नई परिभाषा सिखाई जा रही है और विचारधारा के आधार पर अपने ही नागरिकों से भेदभाव हो रहा है। 
 
कांग्रेस के 'जन सरोकार 2019' कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा, 'कुछ साल पहले हम यह सोच भी नहीं सकते थे कि हमें ऐसे हालात में यहां इकट्ठा होना पड़ेगा। पिछले कुछ समय से हमारे देश की मूल आत्मा को एक सोची समझी साजिश करके जिस तरह कुचला जा रहा है वह हम सभी के लिए बेहद चिंता की बात है। जिन संस्थाओं ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया उन सभी को करीब-करीब खत्म कर दिया गया है। 65 साल में बड़ी मेहनत से तैयार जन कल्याण के बुनियादी ढांचे और समावेशी ताने-बाने को खत्म करने में इस सरकार ने कोई कसर बाकी नहीं रखी है।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »