20 Apr 2024, 14:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीएचयू में सरेआम फायरिंग, छात्र की गोली मारकर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 9:56AM | Updated Date: Apr 3 2019 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर एक छात्र को घायल कर दिया। गोली लगने से घायल छात्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार छात्र गौरव सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र है और विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहता है।
 
मंगलवार की शाम गौरव बिड़ला छात्रावास के सामने खड़े हो कर अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। उसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश उसे गोली मार कर फरार हो गए। घायल छात्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गौरव की हालत अभी गंभीर है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस घटना को निजी दुश्मनी का मसला बताया जा रहा है।  
 
सीओ कैंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह निजी रंजिश का केस है और इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबकि, मृतक छात्र गौरव सिंह के पिता राकेश सिंह भी बीएचयू में ही बड़े बाबू के पद पर तैनात हैं। परिवार रोहनिया थानाक्षेत्र के अखरी का रहने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »