20 Apr 2024, 15:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के बारे में ऐसी बातें कर बुरे फंसे राज्यपाल कल्याण सिंह - EC ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 1:39PM | Updated Date: Apr 2 2019 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले लागू हुई आचार संहिता मामले में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। कल्याण सिंह द्वारा दिए गए एक बयान को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है। आयोग ने इसकी शिकायत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कर दी है।
 
बता दें कि पिछले दिनों कल्याण सिंह एक बयान दिया था जिसमें नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधनामंत्री बनाने की बात कही थी। ये बयान कल्याण सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कही थी। 23 मार्च को अलीगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी को फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री बनना चाहिए। हम चाहते हैं कि बीजेपी विजेता के रूप में उभरे। मोदी के लिए ये बेहद जरूरी है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बने ताकि पूरे समाज का फायदा हो।
 
कल्याण सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कांग्रेस नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आपत्ति जताई और कहा कि व्यक्तिगत रूप से कल्याण सिंह जी के प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है, वे न केवल हमारे राज्य के राज्यपाल हैं बल्कि बहुत वरिष्ठ नेता भी हैं। मैंने पढ़ा कि उन्होंने राजनीतिक बयान दिए हैं कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं, श्री नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में फिर से चुने जाने का समर्थन कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »