29 Mar 2024, 19:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मैनपुरी लोकसभा सीट से आज मुलायम सिंह यादव भरेंगे नामांकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 9:54AM | Updated Date: Apr 1 2019 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दर्ज करेंगे। इसके लिए रात भर सपा दफ्तर में तैयारियां चलती रहीं। पार्टी कार्यकर्ता लगातार रैली के लिए डटे रहे। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी की सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
 
मुलायम सिंह यादव के नामांकन के वक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। मुलायम सिंह यादव सपा - बसपा गठबंधन की ओर से मैनपुरी में लोकसभा प्रत्याशी होंगे। जिसके लिए नामांकन आज दाखिल किए जाएंगे। 
 
सोमवार सुबह 9 बजे सैफई से चलकर 10 बजे सपा कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद वे नामांकन की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सपा कार्यालय पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुलायम सिह यादव की सभा के लिए पूरे दिन तैयारियों का दौर चलता रहा। 
 
मुलायम सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम  मौजूद रहेंगे। मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव की सभा को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सीओ सिटी अभय नरायण राय ने सपा कार्यालय पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »