20 Apr 2024, 08:57:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ए-सैट की घोषणा से भाजपा को बल मिलेगा : पी. चिदंबरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 6:52PM | Updated Date: Mar 30 2019 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र ‘ए-सैट’ की सफलता की घोषणा का स्पष्ट मकसद भारतीय जनता पार्टी की डूबती नैया को पार लगाना था। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि उपग्रह को निशाना बनाने की क्षमता कई वर्ष पहले अर्जित कर ली गयी थी। एक अच्छी सरकार अपनी क्षमतायें गोपनीय रखती है। उन्होने कहा, ‘‘केवल बेवकूफ सरकार इनका खुलासा करती है और रक्षा-सुरक्षा के साथ धोखा करती है।

इसके अलावा यह चुनाव प्रचार के बीच करने की जरूरत क्यों पड़ी? केवल भाजपा के डूबती नैया का पार लगाने के लिये।’’ प्रधानमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने एक विशेष संबोधन में ए-सैट की सफलता की घोषणा की थी। इसे भारत की रक्षा क्षमताओं में शानदार इजाफा माना जा रहा है। हालाँकि कई राजनीतिक दलों ने इस घोषणा पर आपत्ति दर्ज की और चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की। चुनाव आयोग ने इस मामले में प्रधानमंत्री को पाक-साफ करार दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »