29 Mar 2024, 10:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के अलावा किसी और का सत्ता में आना देश के लिए खतरनाक : हेमा मालिनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 6:44PM | Updated Date: Mar 30 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी का कहना है कि नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और का सत्ता में आना देश के लिये खतरनाक होगा क्योंकि मोदी ने अपने कार्यकाल में जो किया, वह करने की हिम्मत और किसी में नहीं है। मथुरा से दोबारा चुनाव लड़ रही हेमा ने  कहा, ‘‘कोई और विकल्प ही नहीं है। मोदीजी को वापस आना ही है । यदि कोई और जीतता है तो यह देश के लिये खतरनाक होगा। यही वजह है कि हम सभी जीत के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
 
मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में यह सब करने की हिम्मत नहीं थी। उन्होंने कहा,‘‘यह देखकर दुख होता है कि विपक्ष हर समय प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने में लगा रहता है। उन्होंने देश के लिये जो सही समझा, वह निडर और निस्वार्थ होकर किया।’’ भाजपा में शीर्ष नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं तक सभी ने मोदी का अनुकरण करते हुए अपने ट्विटर हैंडिल पर ‘चौकीदार’ जोड़ लिया है लेकिन हेमा ने अभी तक ऐसा नहीं किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »