18 Apr 2024, 21:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज नामांकन दाखिल करेंगे अमित शाह, तैयारियां जोरों पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 10:10AM | Updated Date: Mar 30 2019 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष अमित शाह आज लोकसभा चुनाव के लिए  गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल तथा लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
 
इस नामांकन प्रकिया के लिए अहमदाबाद को जोर शोर से तैयारिया की दा रही हैं। स्वागत के लिए अमित शाह, राजनाथ सिंह और पीएम मोदी को पोस्टर लगाए गए हैं। राजग के शीर्ष नेताओं की इस मौजूदगी को शाह के लिए समर्थन और गठबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता के तौर पर देखा जा रहा है। गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी से शाह चुनाव लड़ रहे हैं।
 
आडवाणी 1998 से इस सीट का प्रतिनिधत्व कर रहे थे। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वघानी ने शुक्रवार को कहा कि शाह के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं और राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। इन सभी नेताओं के शनिवार को अहमदाबाद में एक रोड शो में शाह के साथ मौजूद रहने की संभावना है।
 
वघानी ने कार्यक्रम का ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि चार किमी लंबा रोड शो अहमदाबाद के सरदार पटेल प्रतिमा से शुरू होगा और यह घाटलोडिया इलाके में पाटीदार चौक पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि शाह अपना रोड शो शुरू करने से पहले लोगों को संबोधित भी करेंगे।
रोड शो शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगा। शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »