25 Apr 2024, 15:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, कहा- अभी बच्चे हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 10:46AM | Updated Date: Mar 28 2019 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को ‘वह अभी बच्चे हैं’ कहकर अपनी सरकार के खिलाफ उनके आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव से पहले राहुल के न्यूनतम आय वायदे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ममता ने कहा, राहुल ने वही कहा है जो महसूस किया। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। वह अभी बच्चे हैं। मैं इस बारे में क्या कहूंगी?’ न्यूनतम आय के राहुल के वादे के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा, ‘उन्होंने (कांग्रेस) एक घोषणा की है और हमारे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’
 
पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, 'आपने सालों लेफ्ट को देखा, फिर आपने ममता जी को चुना। जो अत्याचार लेफ्ट के समय होता था, वही अत्याचार ममता जी के समय में हो रहा है। उस समय एक संगठन के लिए सरकार चलाई जाती थी, आज एक व्यक्ति के लिए चलाई जाती है।'
 
उन्होंने कहा, 'क्या युवाओं को रोजगार मिला? क्या किसानों को कोई सहायता मिली? एक तरफ नरेंद्र मोदी जी झूठ बोलते हैं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) वादे तो करती हैं लेकिन करती कुछ नहीं हैं।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, 'हर रोज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गला दबाया जा रहा है और पीटा जा रहा है। मैं सिद्धांत की राजनीति के लिए लड़ने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं।
 
मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे कांग्रेस और उसकी विचारधारा के लिए लड़ाई जारी रखें, डरें नहीं। मैं आपके साथ हूं। हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। उसके बाद आप देखेंगे कि क्या होता है। हम बंगाल में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जो भी बेहतर हो सकेगा, करेंगे। मैं अपने पार्टी कार्यकताओं से वादा करता हूं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हम संघर्ष जारी रखेंगे।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »