20 Apr 2024, 09:13:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गिरिराज सिंह को बेगूसराय से ही लड़ना होगा चुनाव, अमित शाह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 6:46PM | Updated Date: Mar 27 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार के नवादा से टिकट के लिए अड़े केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना पड़ेगा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर गिरिराज अपने स्वाभिमान की दुहाई देकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय से सफाई मांग रहे हैं। तो अब पार्टी ने फैसला किया है कि उनके साथ कोई मान मनौव्वल नहीं किया जाएगा। चुनाव लड़ना है तो उन्हें बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना होगा। इसके अलावा बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी उन सभी मुद्दों को हल करेगा जिनके बारे में गिरिराज ने उन्‍हें बताया था। उन्‍होंने गिरिराज सिंह को बगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामना भी दी। 
 
बता दें केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री और बिहार के नवादा से मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाराज चल रहे थे। ये नाराजगी सिर्फ और सिर्फ उनके चुनाव लड़ने की सीट के कारण छलक कर बाहर आ रही थी। गिरिराज सिंह बेगूसराय से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे और इसके लिए वे बिहार बीजेपी नेतृत्व पर सवाल उठा रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »