29 Mar 2024, 17:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीट बदले जाने से नाराज गिरिराज सिंह, अमित शाह से मांगा मिलने का समय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 3:37PM | Updated Date: Mar 23 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए के महारथियों का ऐलान हो गया है। 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है लेकिन कुछ बड़े नामों को झटका लगा है। गिरिराज सिंह को बीजेपी ने कैंडिडेट तो बनाया है लेकिन उनकी सीट बदल दी है। पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है। नवादा के बजाए बेगसराय से कैडिडेट बनाए जाने से गिरिराज सिंह नाराज है और उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।
 
वहीं बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने गिरिराज सिंह के नाराज होने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं गिरिराज सिंह इस सीट के एलजेपी के खाते में जाने पर अपनी नाराजगी पहले ही खुलकर जाहिर कर चुके हैं। गिरिराज सिंह ने नवादा सीट के एलजेपी के खाते में जाने पर एक बय़ान में कहा था,  'मुझे कोई उम्मीद नहीं थी।
 
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लडेंगे।' यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरीराज ने कहा था, 'मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे। गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वे बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे, तो उन्होंने कहा था, मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »