19 Apr 2024, 20:15:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमर सिंह भी बने 'चौकीदार - ट्विटर पर बदला नाम, विपक्ष...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:52PM | Updated Date: Mar 23 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है। अब वो ट्विटर पर चौकीदार अमर सिंह के नाम से हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ने के बाद ज्यादातर भाजपा नेताओं ने नाम के साथ चौकीदार जोड़ा है। अमर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार नरेंद्र मोदी और बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं। 
 
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ चौकीदार तो लिखा ही है। एक के बाद एक कई ट्वीट पर विपक्ष के नेताओं को भी निशाने पर लिया है और मोदी का समर्थन किया है। सिंह ने पुलवामा अटैक, नीरव मोदी की गिरफ्तारी और एयर स्ट्राइक पर मोदी की तारीफ की है। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा भेजा था लेकिन बाद में उनको सपा से निकाल दिया गया। जिसके बाद अमर सिंह भाजपा के करीबी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »