29 Mar 2024, 05:18:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकी हमले की आशंका अरब सागर में युद्धपोत तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 2:02AM | Updated Date: Mar 18 2019 2:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को देखते हुए भारतीय नौसेना अलर्ट है। रविवार को इंंडियन नेवी ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया कि उत्तरी अरब सागर में लड़ाकू विमान के अलावा विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और वॉर ग्रुप के दूसरे युद्धपोतों को तैनात कर दिया गया है। भारतीय नौसेना के इस कदम से पाकिस्तानी नौसेना मकरान तट के करीब तैनात रहने को मजबूर है। 

क्या एक और स्ट्राइक की तैयारी?
 
भारतीय नेवी की सक्रियता को देखते हुए  पाकिस्तानी नौसेना खुले समुद्री इलाके में कुछ भी करने से कतरा रही है। भारतीय नौसेना ने यह कदम पुलवामा टेरर अटैक के बाद समुद्री रास्तों से आतंकी हमलों को देखते हुए बढ़ाया है।  समुद्री रास्ते से मोर्चाबंदी को देखते हुए  कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब भारत एक और सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर रहा है?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »