29 Mar 2024, 17:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिन की मालदीव यात्रा पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 2:32PM | Updated Date: Mar 17 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार को दो दिन की मालदीव यात्रा पर रवाना हो गयी जहां वह अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ विभिन्न द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। विदेश मंत्री के साथ एक शिष्टमंडल भी मादलीव गया है जिसमें विदेश सचिव विजय गोखले और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आज यहां कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के निमंत्रण पर दो दिन की मालदीव यात्रा पर रवाना हो गई।

उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों में गर्माहट को और मजबूत बनाना है। वह राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह से मिलने के अलावा वहां की कई अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों से भी मुलाकात करेंगी। स्वराज राष्ट्रपति सोलेह से सोमवार को मुलाकात करेंगी। मालदीव के गृह मंत्री शेख इमरान अब्दुल्ला भी श्रीमती स्वराज से मिलेंगे। इसके अलावा वह मालदीव की रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, योजना मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री , परिवहन मंत्री, संस्कृति मंत्री, पर्यावरण मंत्री और आर्थिक विकास मंत्री के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता में भी हिस्सा लेंगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »