20 Apr 2024, 07:11:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

होली पर IRCTC का तोहफा, चलाई स्पेशल ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 1:53PM | Updated Date: Mar 16 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होली का त्योहार अगले हफ्ते हैं, लोग अपने घर जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दरअसल, होली के मौके पर देश के विभिन्न इलाकों में काम कर रहे लोग अपने घर आने की होड़ में लग जाते हैं। ऐसे में रेलवे की सामान्य ट्रेन में भीड़ बढ़ने लगती है। इस भीड़ को कंट्रोल करने और उन्हें ट्रेन मुहैया कराने के लिए रेलने स्पेशल ट्रेन चलाती है। इस बार भी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train) का ऐलान कर दिया है। जो देश के विभिन्न हिस्सों से चलेंगी। 
 
उत्तरी रेलवे, जो भारतीय रेलवे का एक हिस्सा है, ने ट्वीट कर होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी है। ये ट्रेने चंडीगढ़ से गोरखपुर, नई दिल्ली से बरौनी, लखनऊ से कोलकाता, कटिहार से फिरोजपुर और आनंद विहार से कामख्या समते कई रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन की जानकारी दी है। इन ट्रेनों में आप irctc.co.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। बता दें कि इस साल होली 21 मार्च को है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »