कोच्चि। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को दो दिनों में दोहरा झटका लगा है। कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद ही तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर के मौसा-मौसी ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। थरूर की मां की बहन, सोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार तथा 13 अन्य लोग भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राज्य अध्यक्ष पी.एस. श्रीधरन पिल्लै ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।
थरूर के मौसा-मौसी ने कहा कि लंबे समय से वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का अनुसरण कर रहे हैं। उनके भाजपा में शा्मिल होने के बाद लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पार्टी को और भी मजबूती मिली है। इससे पहले, गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन ने बीजेपी में शामिल होकर सबको चौंका दिया था।