20 Apr 2024, 03:07:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनियाभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप हुआ बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 10:20AM | Updated Date: Mar 14 2019 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम बीती रात से डाउन हैं। ये दिक्कत दुनियाभर के कई देशों में हुई है। हालांकि कई जगहों पर ये दिक्कत ठीक हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें मैसेंजर पर मैसेज भेजने में समस्या हो रही है। फेसबुक से जुड़े सभी प्रकार के एप पर इस समस्या को देखा गया है। यूजर्स की शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यहां तक कि कुछ यूजर्स को व्हाट्सएप यूज करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

 
बुधवार को ये सभी एप ठीक तरीके से काम कर रहे थे। लेकिन बीती रात पारागुए, भारत, बांग्लादेश, अर्जेंटीना और कई अन्य देशों के यूजर्स को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में दिक्कत महसूस हुई। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक ब्राजिल के लोगों को इस आउटरेज का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा है। 
 
यूजर्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम आउटरेज की शिकायत माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर की। जिसके बाद इंस्टाग्राम ने 14 मार्च तड़के 3.48 पर इसके संबंध में ट्वीट किया। इंस्टाग्राम ने ट्वीट में लिखा, 'हम इस समस्या से अवगत हैं कि कुछ लोगों को इंस्टाग्राम एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है। हम समझते हैं कि ये निराशाजनक है और हमारी टीम इस दिक्कत को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »