20 Apr 2024, 02:23:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति कोविंद ने 56 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 2:11PM | Updated Date: Mar 11 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष पद्म पुरस्कार 2019 के लिए चुने गए 112 में से 56 हस्तियों को आज पुरस्कृति किया। राष्ट्रपति कोविंद ने नई दिल्ली में पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल तथा शतरंज ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया। इनके अलावा महाराष्ट्र से रंगमंच से जुड़े बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (पद्म विभूषण), बिहार से बीजेपी नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), सिस्को सिस्टम्स के पूर्व सीईओ जॉन चैंबर्स, जानेमाने डांसर एवं फिल्म निर्माता प्रभु देवा (पद्म श्री) को भी सम्मानित किया गया।
 
गायक-संगीतकार शंकर महादेवन, पहलवान बजरंग पूनिया तथा परकशनिस्ट आनंदन शिवमणि को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके साथ ही सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा तथा हुक्मदेव नारायण यादव को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके आलावा खान (मरणोपरांत) को पद्मश्री और ढींढसा एवं नैयर (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
 
 महाराष्ट्र से रंगमंच से जुड़े बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (पद्म विभूषण), बिहार के नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), सिस्को सिस्टम्स के पूर्व सीईओ जॉन चैंबर्स, जानेमाने डांसर एवं फिल्म निर्माता प्रभु देवा (पद्म श्री) को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। बता दें, पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर की गई थी और बाकी को ये सम्मान 16 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किए जाने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »