29 Mar 2024, 11:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव : राजस्थान में दो चरणों में होगी वोटिंग- जानें पूरा कार्यक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 6:59PM | Updated Date: Mar 10 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली/जयपुर। लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। देशभर में सात चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को और आखिरी चरण 19 मई को होगा। चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे।
 
राजस्थान में दो चरणों में चुनाव
राजस्थान में चुनाव चौथे चरण से शुरू होंगे। चौथे चरण में 29 अप्रेल को राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। उसके बाद छठे चरण में 6 मई को 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं, गत लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन अजमेर और अलवर के तत्कालीन सांसदों के निधन के कारण वहां गत वर्ष उपचुनाव हुए थे. इन उपचुनावों में ये दोनों सीटें भाजपा के हाथ से निकल गई थी और उन पर कांग्रेस का कब्ज़ा हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »