28 Mar 2024, 23:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का जम्मू दौरा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 7:14PM | Updated Date: Mar 7 2019 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा पिछले 20 घंटे में संघर्षविराम का उल्लंघन करने की कोई खबर नहीं है जिसके कारण सीमा पर बेचैन करने वाली शांति पसरी हुई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बीच, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया। वह साम्बा और अखनूर सेक्टरों में दो अहम पुलों के उद्घाटन के अलावा पिछले नौ दिनों से जारी गोलेबारी के मद्देनजर सीमा पर हालात का जायजा लेने के लिए यह दौरा करने वाली थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »