29 Mar 2024, 03:58:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ब्रिटिश NSA ने मार्क सेडविल ने अजीत डोवाल से की बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 5:44PM | Updated Date: Mar 7 2019 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से फोन पर बात की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सभी तरह की मदद करने और खुफिया जानकारी साझा करने की पेशकश की। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सेडविल ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ खड़े रहने की बात कही।
 
ब्रिटिश एनएसए की तरफ से ही इस बारे में फोन किया गया था। ब्रिटिश एनएसए ने कहा कि आतंकवाद के किसी भी रूप से निपटने में सभी तरह की सहायता, आतंकवाद निरोधक सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और आतंकवादी हमलों के अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »